BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 11:16 am
KHABAR : विधानसभा में सामाजिक न्याय मंत्री ने दी जानकारी, सरकारी नौकरी... दिव्यांगों के 37 हजार पद, इनमें से 21 हजार खाली, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र में दिव्यांगों के लिए 37,000 सरकारी पद आरक्षित हैं, लेकिन 21,000 पद खाली पड़े हैं। स्पर्श पोर्टल पर पंजीकृत दिव्यांगों की संख्या 9 लाख हो चुकी है।


विधानसभा में विधायक जयवर्द्धन सिंह के एक सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी दी। स्कूल शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 5,711 पद खाली हैं। कई विभागों ने पद भरने की जानकारी तक नहीं दी है।


जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट ने जनवरी में आदेश दिया था कि सरकार 15 जुलाई 2024 तक सभी रिक्त पद भर दे। लेकिन अब तक 9,000 पदों के लिए विज्ञप्ति भी जारी नहीं हुई। इससे साफ है कि सरकार हाई कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रही है।


दिव्यांगों को आरक्षण, लेकिन भर्तियां नहीं हो रही
सिंह ने ​कहा- सरकार को जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार अभियान चलाया जाए। भर्ती में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। सरकार नौकरियों में आरक्षण तो दे रही है, लेकिन भर्तियां नहीं हो रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE