देवास। उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में चना व सरसों का भारत शासन द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य चना 5650 एवं सरसों 5950 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 25 मार्च से 31 मई 2025 तक उपार्जन कार्य किया जाना है। शासन द्वारा कृषक हित को दृष्टिगत रखते हुए फसल चना एवं सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। जिसमें पंजीयन कार्य जिले की समस्ता तहसीलों में गेहूं पंजीयन के लिए अधिकृत पंजीयन केन्द्रों पर किया जा रहा है। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि उपार्जन के लिए चना एवं सरसों का पंजीयन निर्धारित समयसीमा में अधिकृत पंजीयन केन्द्रों पर करवाएं।