कंजार्डा। ग्राम पंचायत कंजार्डा के वार्ड गफ़र्दा के जंगलों में आग लग गई है। आग लगने की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड अभी तक वहां नहीं पहुंची है। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य जगह जंगल में आग लग जाने के कारण मनासा, डीकेन, कुकडेश्वर की फायर ब्रिगेड वहां गई है। नागरिकों ने प्रशासन से ध्यान देते हुए गर्मी के मौसम में फायर ब्रिगेड कंजार्डा में ही खड़ी रखने की मांग की है कि ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।