BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 1:19 pm
KHABAR : सामाजिक समरसता मंच के द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक फाग यात्रा, प्रयागराज धाम से काशी विश्वनाथ धाम तक निकली रंगारंग फाग यात्रा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर में प्रतिवर्षानुसार रंगपंचमी पर निकाले जानी वाली पारंपरिक राधा कृष्ण फाग यात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में पारंपरिक फाग यात्रा श्री प्रयागराज तीर्थ (जवाहर चौक से सुबह 11 बजे सर्व समाज के प्रमुखों द्वारा मां गंगा की भव्य आरती के पक्षात किन्नर समाज से रिना दीदी व साथियों ने प्रयागराज से आए संगम तीर्थ के जल से उपस्थित जनसमुदाय को पिचकारी के माध्यम से जल को बोछार कर आरंभ हुई। फाग यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैयाजी द्वार काशी विश्वनाथ धाम पर समापन हुई।जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चों और युवाओं ने रंगारंग पाग यात्रा का आनंद लिया।यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राधा कृष्ण की झांकी पंजाबी भांगड़ा, भगोरिया नृत्य टोली, एस्कान भजन टोली प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा यात्रा में होली एवं देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए, जिसमें पूरा वातावरण रंगमय हो गया। इस ऐतिहासिक फाग मात्र को 10 हजार से अधिक लोगों ने निहारा। जगह-जगह मंच से फाग यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में सामाजिक-धार्मिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधि में मुख्य रूप से विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव सहित बडी संख्या में सर्वसमाज के लोग उपस्थित थे। जिन्होंने एक दुसरे को रंग गुलाल कर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE