BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 1:50 pm
KHABAR : संत नगर के हरिचेतन आश्रम में धूमधाम से मनाया रंगपंचमी, वेदांत संत लालसाईं समेत कई आध्यात्मिक गुरुओं ने की शिरकत, सैकड़ों श्रद्धालु जुटे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। संत नगर के कोलूखेड़ी स्थित हरि चेतन आश्रम में रंगपंचमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेदांत संत लालसाईं, संत नरेश पारदासानी और मुकेश महाराज सहित कई आध्यात्मिक हस्तियों ने भाग लिया।


यह कार्यक्रम स्व. चेतनदास पारदासानी की स्मृति में आयोजित किया गया। स्व. पारदासानी संत हिरदाराम नगर के समाज सेवी थे। वे आरएसएस, जनसंघ और भाजपा से दशकों तक जुड़े रहे। वे पूज्य सिंधी पंचायत के संस्थापक उपाध्यक्षों में से एक थे। स्व. चेतनदास ने अपने जीवनकाल में कोलूखेड़ी के फार्म हाउस पर मंदिर की स्थापना की थी। उन्होंने अपने अंतिम समय में गेरुए वस्त्र धारण कर अध्यात्म को अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनके पुत्र संत नरेश पारदासानी ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कालका चौराहे के पास राधे कृष्ण मंदिर की स्थापना की है। यहां नियमित रूप से सत्संग और कीर्तन का आयोजन होता है।


कार्यक्रम में राम माधु ओर नरेश पारदासानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने गीत-संगीत के साथ आध्यात्मिक रंगों का भी आनंद लिया गया।


कार्यक्रम में सत्संग और कीर्तन के बाद सभी भक्तों के लिए दाल-बाफले का भी आयोजन किया गया। आयोजन का संचालन सुरेश जसवानी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE