BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 1:53 pm
KHABAR : अब डायल 100 नहीं इस नंबर से आपके पास पहुंचेगी पुलिस, रिस्पांस टाइम भी घटेगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल की पहचान डायल 112 से होगी। डायल-100 की जगह नई एफआरवी को नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 से जोड़ा जा रहा है। इससे इमरजेंसी में अलग अलग नंबर याद नहीं रखना पड़ेगा। इसके साथ ही रिस्पांस टाइम 20-25 से घटकर 15-20 मिनट रहेगा।


यूरोपीय देशों की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल की पहचान डायल-100 की जगह डायल-112 से होगी। इससे अलग-अलग नंबर याद रखने के झंझट से बचेंगे। प्रदेश में नई एफआरवी सेवा शुरू होने के बाद भी अगर कोई 100 नंबर डायल करेगा, तो उसकी कॉल 112 के कंट्रोल रूम में लैंड होगी। जहां से जरूरत के हिसाब से मेडिकल इमरजेंसी या फायर ब्रिगेड की कॉल डायवर्ट की जा सकेगी।


रिस्पॉन्स टाइम घटेगा
मौजूदा 100 एफआरवी को मौके पर पहुंचने में 30 मिनट तक लग जाते हैं। नई व्यवस्था में शहरी इलाकों में यह समय 15 मिनट से भी कम होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे 20-25 मिनट से घटाकर 15-20 मिनट किया जाएगा।


मध्य प्रदेश के 55 जिलों के लिए 1200 नई एफआरवी का टेंडर जारी हो चुका है। इससे न सिर्फ पुराने वाहनों की जगह नए वाहन आएंगे, बल्कि एफआरवी की संख्या भी 200 बढ़ जाएगी। इससे इमरजेंसी में लोगों तक पुलिस की पहुंच पहले से तेज होगी। गौरतलब है कि एफआरवी रोज 5.81 प्रतिशत मामलों में मौके पर पहुंच रही है। अब तक 8.70 करोड़ कॉल आ चुकी हैं। इसमें से 1.88 करोड़ लोगों तक पहुंची। 11.89 लाख हादसों में मौके पर पहुंची।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE