मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जिले में नए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की है।
संजय कुमार जैन को जिले का नया कलेक्टर और दिलीप कुमार सोनी को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दोनों अधिकारियों ने आज संभाग के कमिश्नर और प्रभारी आईजी से मुलाकात कर अपनी आमद दर्ज कराई।
नवनियुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि वे जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।