BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 2:35 pm
BIG REPORT : कट्टे की नोक पर सरपंच से देर रात लूट, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, फिर शिकायत लेकर दो थाने के काटते रहे चक्कर, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। मध्य प्रदेश में इन दिनों दबंगों का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला सतना से सामने आया है। जहां सरपंच के साथ बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सरपंच ने बताया कि, उनकी एक्टिवा और 1 लाख 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।


क्या है मामला
उचेहरा ब्लॉक में गढोत गांव के सरपंच महेंद्र सिंह गोड़ के साथ बदमाशों ने देर रात गणेश घाटी के पास कट्टे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सरपंच ने आरोप लगाते हुए बताया कि, पुलिस से मामले की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं उनके साथियों के साथ भी अभद्रता की गई।


पीड़ित सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि वो रात करीब 8रू00 बजे अपने निजी काम से मैहर से घर जा रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी और उसमें रखा 1 लाख 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद मैहर चौकी में मामले की जानकारी दी। जहां उन्होंने मुझे उचेहरा क्षेत्र का मामला कहकर टाल दिया। जब उचेहरा में शिकायत की तो वहां के टीआई ने पिपरिया सरपंच जितेंद्र सहित मेरे अन्य साथियों के साथ अभद्रता की और फिर वापस मैहर कोतवाली में जाने को कहा। लेकिन कहीं दर्ज नहीं की है।


बता दें कि वारदात के समय सरपंच की आवाज सुन आए रहवासियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन बाकी भाग निकले। जब बदमाश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो आरोपियों को जानता है। उसने एक्टिवा वापस दिलाने का भी वादा किया। ग्रामीणों ने आरोपियों के पकड़े गए एक साथी को उचेहरा थाने में लेजाकर पुलिस के हवाले किया। फिलहाल पूरे मामले में उचेहरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE