शाजापुर। कालापीपल तहसील के ग्राम खरदोन कला में श्री राम वेयरहाउस सोसाइटी तोल कांटे का निरीक्षण किया गया।
जनपद सदस्य विष्णु पाटीदार गुरु ने निरीक्षण के दौरान पाया कि तोल कांटे पर 50 किलो 700 ग्राम गेहूं तोला जा रहा है, जो सही है।
इस अवसर पर आदरणीय सभी किसान भाइयों ने निवेदन किया कि दो तोल कांटे और बढ़ाए जाएं। इस निवेदन पर जनपद सदस्य विष्णु पाटीदार गुरु ने कल दो ढोल कांटे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान भाइयों में ओम प्रकाश पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, अल्केश पाटीदार, रमेश पाटीदार सहित समस्त किसान भाइयों, उपस्थित रहे