हाटपिपल्या। कृषि उपज मंडी हाटपिपल्या में किसानों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर श्री राजपूत क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम पटवारी दिनेश कारपेंटर को ज्ञापन दिया गया
ज्ञापन का वाचन करते हुए कुंवर दीपेन्द्र पटेल ने बताया कि कृषि उपज मंडी हाटपिपल्या में 25 व्यापारियों के लाइसेंस हे लेकिन खरीदी कुछ व्यापारी ही करते हे, जो व्यापारी खरीदी नहीं करते उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए,किसानों को नगद भुगतान नहीं किया जाता, साथ ही प्लाट पर व्यापारियों का अनाज रखा जाता हे जिससे किसानों को परेशानी होती है उपज का सही दाम मिले, इसके साथ ही अन्य मांग की गई। इस दौरान करीब 1 घंटे तक नीलामी कार्य बंद कराया गया साथ ही तोल कांटा भी बंद रहा,इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।