सागर। जिले के पत्रकार मुकुल शुक्ला के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मामले को लेकर आज भगवाँ,घुवारा के पत्रकारो ने घुवारा तहसीलदर को ज्ञापन सौंपा है आक्रोशित पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन को यहां के तहसीलदार को सौंपा है।
सागर के बंडा में सक्रिय पत्रकार मुकुल शुक्ला ने अवैध खनन के मामलों की जांच के दौरान खनिज अधिकारी का साक्षात्कार लिया था आरोप है कि इस साक्षात्कार के दौरान खनिज अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया, जिसमें उनका मोबाइल छीनना, गाली-गलौच और मारपीट अभद्रता शामिल है। इस घटना के बाद मुकुल शुक्ला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया ,जिसे पत्रकार समुदाय फर्जी और प्रतिशोधात्मक मान रहा है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है जो इस घटना की कड़ी निंदा भर्त्सना कर रहे है।
यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हाल के वर्षों में पत्रकारों पर हमलों और झूठे मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे पत्रकार समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। कई मामलों में पत्रकारों को उनकी रिपोर्टिंग के लिए प्रताड़ित किया गया है, जिससे प्रेस की स्वतंत्रता पर खतरा मंडरा रहा है। शासन प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करना चाहिए।