इंदौर। परशुराम सेना पूर्वी क्षेत्र के सदस्यों ने छत्रपति शंभाजी महाराज पर आधारित फिल्म श्छावाश् का सामूहिक प्रदर्शन देखा। यह कार्यक्रम 19 मार्च, 2025 को ड्रामा फैक्ट्री सिनेमाघर में आयोजित किया गया।
परशुराम सेना पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष पंडित राजेश तिवारी और शिखा तिवारी के नेतृत्व में 60 से अधिक पदाधिकारी और समाजजन इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
संगठन के प्रवक्ता पंडित हेमेन्द्र पाठक ने बताया कि ब्राह्मण समाज हमेशा से राष्ट्रभक्ति को सर्वाेपरि मानता है। वे राष्ट्र के प्रति समर्पित महान शासकों और राष्ट्रभक्तों के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। फिल्म देखने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सिनेमाघर में ही राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा की सामूहिक शपथ ली।कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र, इंदौर के अध्यक्ष पंडित राकेश जोशी, आयुष लोक कल्याण की नेहा शर्मा, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें पंडित रामबाबू तिवारी, पंडित प्रतीक रावत, पंडित शिव पाराशर, पंडित राकेश पाराशर, पंडित मुकेश द्विवेदी, श्रद्धा पाराशर समेत कई प्रमुख लोग सपरिवार शामिल हुए।