नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में राज्य शासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज 20 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया। शुभ मुहूर्त में प्रारंभ किए गए इस कार्य में पहले पूजा अर्चना की गई मैं उसके बाद पहले दिन उपज लाने वाले किसानों को पुष्पमाला पहनकर तथा तिलक लगाकर उनका स्वागत सत्कार किया गया। खरीदी का कार्य नोडल अधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है खरीदी केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उसके लिए उचित बेटे ने उठने की व्यवस्था के साथ ही ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ सहकारी साख संस्था समिति जवासा द्वारा माहेश्वरी वेयरहाउस जैतपुरा नीमच पर किया गया। जिसमें जिला प्रबंधक परमार, प्रशासक रितु पटेल,सहकारी साख संस्था के प्रबंधक हरिशंकर नागदा, खरीदी नोडल अधिकारी अंकित मकवाना, सर्वेयर पंकज राठौर, सहायक प्रबंधक अर्जुन नागदा, कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल नागदा संस्था कर्मचारी दर्शन राठौर, जगदीश बैरागी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। नागदा ने बताया कि किसान कैलाश नागदा, संजय नागदा, अशोक नागदा सहीत कई किसानों ने अपनी उपज को तुलवाया, जिनका सम्मान किया गया।