BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 6:25 pm
KHABAR : नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, उपस्थितों ने उत्साह के साथ पढ़ी कविता, झूमे नाचे फिर हुआ सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह वात्सल्य भवन में उमंग, उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम प्रीति संघवी, समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा, वरिष्ठ सदस्य वीणा गोपाल खण्डेलवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण व वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने दिया। शुरुआत में ही प्रख्यात कवि प्रमोद रामावत काव्य पाठ करने पहुंचे तो उनके द्वारा सुनाये गए मुक्तक से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कवियत्री रेणुका व्यास ने स्वरचित फाग गीत सुनाया तो वन्दना नाटेश्वरी ने बिखेरते रंगों पर एक ग़ज़ल सुनाई।
कवियत्री पंकज धींग अपनी स्वरचित कविता बाबला हो गया मीत व सरस्वती वन्दना को श्रोताओं तक पहुंचाने में सफल रही। ओजस्वी कवियत्री गरिमा चौरसिया ने अपनी कविता में होली के रंग के साथ शिक्षा, समाज, गति, प्रेरणा आदि का समावेश किया। आशा सांभर ने भी होली गीत सुनाया।
एनएसएसजी के होली मिलन समारोह में राधा बनी मीना मनावत व कृष्ण का स्वांग रच बरखा खण्डेलवाल ने गोपियों के संग राधा कृष्ण के पैरोडी गीत पर नृत्य कर फूलों की होली खेली जिसे वात्सल्य भवन के हॉल में बैठे ग्रुप के महिला व पुरुष सदस्य ने खूब तालियां बजाई।
होली के गीत पर ग्रुप सदस्य श्वेता जोशी, राधिका मिश्रा, मीना मनावत ने नृत्य होली गीत पर आकर्षक डांस की प्रस्तुति दी।
ग्रुप की सदस्य संगीता शर्मा व रानी राणा की तुकबन्दी ने सबको कुर्सी से बांधे रखा। सभी को खूब हंसाया, ठहाके लगवाये, होली मिलन की मस्ती में रंग गोल दिया। 
समारोह में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रुप द्वारा चयनित कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी प्रीति संघवी (एसडीएम जावद), जिला अस्पताल में सेवा दे चुकी मनोचिकित्सक स्वाति वधवा, हाल ही में राज्यपाल से सम्मानित यूथ रेडक्रॉस में सर्वाधिक अंशदान करने वाले श्री सीताराम जाजू गर्ल्स कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस प्रभारी प्रोफेसर हिना हरित सहित ग्रुप के सक्रिय सदस्य प्रोफेसर एनके डबकरा को भी राज्यपाल से सम्मानित होने पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों रेणु सन्तोष चौपड़ा, तृप्ति मनोज दुआ, नीलिमा धीरेंद्र व्यास आदि द्वारा शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान ग्रुप के आमंत्रित महिला व पुरुष सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे जिन्हें एडमिन विवेक खण्डेलवाल व संगीता शर्मा द्वारा गुलाल से तिलक कर होली व रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी गई। रंग भरे गीतों पर सामुहिक ग्रुप डांस भी हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद रामावत व अंत मे आभार तृप्ति दुआ ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE