BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 6:40 pm
NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत, अधिकारियों ने 27 मामलों में की सुनवाई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को डीओआईटी जनसुनवाई कक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 27 मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, मकान के पट्टे, पेंशन चालू कराने, वेतन भुगतान, मुआवजा दिलाने, भूमि विवाद, नई ग्राम पंचायत गठन, पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

लंबित मामलों की समीक्षा-
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ष्संपर्क पोर्टलष् पर 30, 60 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा की। संबंधित विभागों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, नगर विकास न्यास के सचिव कैलाश गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, आयुक्त नगर परिषद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद गुप्ता, उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ. शंकर लाल जाट, उपनिदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE