BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 8:11 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किसान की समस्या का किया तत्काल समाधान, प्रशासन की कार्रवाई से अब संतुष्ट हैं जगदीश बैरागी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को ग्राम अड़मालिया के किसान जगदीश बैरागी से अपने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में चर्चा कर, उनकी समस्या सुनी और समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदार नीमच नगर को दिए। 

कलेक्टर के निर्देशों पर किसान जगदीश बैरागी की समस्या का तत्काल समाधान हो गया है और तहसीलदार द्वारा उसकी जमीन का बंटाकन कर दिया गया है, साथ ही राजस्‍व टीम ने तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल एवं संजय मालवीय के नेतृत्‍व में गुरूवार को ग्राम अड़मालिया पहुंच कर, जगदीश बैरागी एवं अनावेदक के खेत पर जाकर, सीमांकन के लिए मौका मुआयना किया और उपस्थित ग्रामीणों, किसानों, पक्षकरों से चर्चा कर, समझाईश दी, कि अभी किसानों के खेतों में गेहूं व अन्‍य फसल खड़ी है, जिससे सीमांकन कार्य तत्‍काल किया जाना संभव नहीं है। आगामी दिनों में दोनों पक्षों से चर्चा कर, सीमांकन की तिथि तय कर, सीमांकन करवाकर मौके पर कब्‍जा दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। इससे दोनो पक्षकारों ने सहमति जताई और अब किसान जगदीश बैरागी व अनावेदक भी संतुष्ट हो गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE