BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 8:15 pm
KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटो एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक सम्‍पन्‍न, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, बोले- प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी संवेदनशीलता एवं सजगता से टीम भावना के साथ कार्य करें, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ टीम भावना से कार्य करें, अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए और फिल्‍ड से प्राप्‍त सूचनाओं पर त्‍वरित कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में कानून व्‍यवस्‍था के संबंध में आयोजित जिले के सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटो एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक में चर्चा करते हुए दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, डिप्‍टी कलेक्‍टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी चौकी प्रभारी एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी उपस्थि‍त थे।

बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटो को संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करने  और कानून व्‍यवस्‍था से संबंधित ज्‍वलंत मुद्दों की मॉनिटरिंग करें। और जिले में आगामी त्‍यौहारों पर शांति सदभाव एवं कानून व्‍यवस्‍थाबनाए रखने में अपना योगदान दे। कलेक्‍टर ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्राप्‍त सूचनाओं को एक दूसरे के साथ शेयर करने की बात भी कही। उन्‍होने सभी अधिकारियों को फिल्‍ड में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ तत्‍परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि सभी के समन्‍वि‍त प्रयासों से जिले में पिछले दिनों सभी त्‍यौहार शांति एवं सदभाव के साथ मनाए गए है। सभी ने बेहतर कार्य किया है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने कहा, कि एसडीएम एवं एसडीओपी संयुक्‍त रूप से जनसुनवाई करें और आमजनों की समस्‍याओं को सुने, इससे आमजनों का विश्‍वास भी बढ़ेगा। उन्‍होने कहा, कि कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति पर पहले से ही पैनी नजर रखी जाए और समस्‍या का त्‍वरित समाधान कर लिया जाए, जिससे कि बाद में कोई समस्‍या उत्‍पन्‍न न हो। उन्‍होने कहा, कि पूरी संवेदनशीलता, सजगता के साथ पुलिस एवं राजस्‍व अधिकारी आपसी समन्‍वय से कार्य करें। पुलिस विभाग में माईक्रो बीट सिस्‍टम बनाया गया है। सभी एसडीएम एवं एसडीओपी भी अपनी मैदानी टीम को सक्रिय करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE