सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और मासूमों से बढ़ती दुष्कर्म की वारदात पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि “आप कब समझेंगे कि सबसे असफल गृहमंत्री के रूप में आपकी नाकामी की कीमत प्रदेश की बेकसूर मासूम चुका रही हैं? लाड़लियों का जीना दुश्वार करने वाली ऐसी शर्मनाक घटनाएं कब थमेगीं?
दरअसल घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के पीएम आवास कालोनी की है। जहां घर के बाहर खेल रही मासूम को पड़ोस में रहने वाला 35 वर्षीय आकाश सोनी बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मासूम खून से लथपथ हालत में आरोपी के घर से बरामद हुई।