BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 11:22 am
KHABAR : रतलाम मंडल को आदर्श मंडल के लिए आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से किया सम्मानित, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। इस बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मा्नित किया गया।
 
रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड सतीश कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल  वैजयंती पुरस्कार,  अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को प्रदान किया गया।  

इसके साथ ही अशफाक अहमद को राजभाषा के क्षेत्र में रतलाम मंडल पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए  रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। अहमद को राजभाषा रजत पदक के अंतर्गत  रजत पदक, प्रमाण पत्र तथा नकद राशि प्रदान की गयी । 

राजभाषा के विकास के साथ ही इसके प्रयो दृ 
प्रसार में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल को रेलवे बोर्ड स्तर पर एक साथ दो दृदो सम्मान मिलना, रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे के लिए भी एक विशिष्ट उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर  मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने हर्ष जताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE