छतरपुर। जिला के ओरछा रोड थाना अंतर्गत ग्राम मारगुवां में बीते दिनों यादव समाज के लोगों ने सिख्स समाज के घर में घुसकर बेरहमी से मार-पीट की थी जिसमें पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया था जिससे आक्रोशित सिख्ख समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की थी पूरे मामले में आज छतरपुर के एसपी आफिस पहुंचे आरोपी पक्ष ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की है मारगुवां निवासी चाली यादव ने बताया कि अनावेदक गणों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है जिसका प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार छतरपुर के यहां धारा 145,250 के तहत लंबित है अनावेदक गणों द्वारा प्रकरण को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है जब हम लोगों द्वारा वापस लेने से इंकार किया गया तब अनावेदक गणों ने झूठी कहानी रचकर हमारी फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी जब आरोपी पक्ष से पूछा गया कि अनावेदक गणों को गिरने से इतनी गंभीर चोटें कैसे आ सकती है तब आरोपी पक्ष गोल-मोल जवाब देते नजर आए पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अगम जैन का कहना है कि मामले में बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी अब देखना होगा कि आरोपी पक्ष द्वारा लगाए आरोप कहा तक सही साबित होते हैं यह पुलिस विवेचना के बाद ही खुलासा होगा।