शाजापुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाजापुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.बी.एल.मालवीय सहायक प्राध्यापक अपनी दस दिवसीय अकादमिक विदेश यात्रा के दौरान इंडोनेशिया व मलेशिया में छह रात और सात दिवसीय अध्ययन भ्रमण के दौरान 26-मार्च 2025 को इंडोनेशिया में श्अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन-2025श् में श्अक्षर वार्ताश् एवं श्कृष्ण बसंतीश् अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका तथा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के संयोजन में श्वैश्विक संस्कृति के सामाजिक संदर्भरू भारतीय परिप्रेक्ष मेंश् विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर डॉ.मालवीय की हाल ही में हुई प्रकाशित पुस्तक श्नवगीतकार डॉ.विष्णु विराटरू व्यक्ति और अभिव्यक्तिश् का होगा विमोचन, साथ ही इनको श्अवगत अवार्ड-2025श् से अलंकृत भी किया जायेगा। हालांकि डॉ.मालवीय 2023 में यूएई (दुबई) में भी अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.बी.एस.विभूति ने दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार सहित मित्रों ने व परिवार के सदस्यों ने दी शुभकामनाएं।