नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी 22 मार्च शनिवार को 11 केवी टाउन-3 फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रखेगी। इस दौरान कई क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.03.2025 (शनिवार) को एडिशनल डीटीआर आरडीएसएस योजना अंतर्गत कार्य होने के कारण 11 केवी टाउन-3 फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 01.30 से दोपहर 03.30 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी टाउन- 3 फीडर बन्द रहने से नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक तक, ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर 23, टीआईटी कॉलोनी, अल्को लाईड कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, टीचर कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, रिसाला मस्जिद, भागेश्वर मंदिर के पास का एरिया, गायत्री मंदिर रोड़, सिंधी कॉलोनी, हॉट मैदान, बोहरा गली, वीर पार्क रोड, नया बाजार, पटेल चाल, टाल मोहल्ला, जामा मस्जिद, जारोली कॉम्प्लेक्स, नायका ओली आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।