BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 2:00 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच का आंदोलन, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च को भोपाल में प्रांतीय धरना, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। कर्मचारी मंच के बैनर तले 23 मार्च को भोपाल के आंबेडकर जयंती मैदान में प्रांतीय धरना किया जाएगा।


मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण और अनियमित कर्मचारियों को पेंशन सुविधा शामिल है। साथ ही स्थाई कर्मियों को 10 लाख रुपए की ग्रेच्युटी का भुगतान और सभी कर्मचारियों को मेडिकल एवं बीमा सुविधा की मांग भी की गई है।


अन्य प्रमुख मांगों में अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 21,000 रुपए न्यूनतम वेतन और सभी श्रेणी के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ शामिल है। प्रांताध्यक्ष ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से राज्य सरकार के समक्ष लंबित हैं।


सरकार द्वारा मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। धरने में प्रदेश के सभी जिलों से कर्मचारी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी सुबह 11 बजे आंबेडकर जयंती मैदान में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE