BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 2:57 pm
KHABAR : इंदौर में हर 15-30 मिनट में चलेगी एक मेट्रो, मार्च के अंत या अप्रैल के पहले हफ्ते में कॉमर्शियल रन, न्यूनतम किराया 20 रुपए, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मेट्रो का कॉमर्शियल रन जनवरी में होना था, लेकिन अब इसके मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सी-एमआरएस) की टीम 24 और 25 मार्च को मेट्रो का फाइनल चेक करने इंदौर आ रही है। सी-एमआरएस से हरी झंडी मिलते ही इंदौर मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा।


इंदौर मेट्रो के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड से मेट्रो कोच और ट्रैक से संबंधित अप्रूवल मिल गया है। रेलवे बोर्ड ने मेट्रो के कोच और ट्रैक को पूरी तरह से फिट बताया है। इंदौर में मेट्रो के एक सेट का संचालन 15-30 मिनट के अंतराल पर होगा।


बता दें कि भारत में मेट्रो रेलवे एक्ट के तहत संचालित होती है। इसलिए मेट्रो को वाय-डक्ट पर चलाने से पहले रेलवे बोर्ड से अप्रूवल लेना अनिवार्य है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब सी-एमआरएस से फाइनल चेक बाकी है। इससे पहले सी-एमआरएस टीम 22 जनवरी को इंदौर में मेट्रो डिपो व कोच का निरीक्षण कर चुकी है।


सूत्रों के मुताबिक न्यूनतम किराया 20 रुपए हो सकता है। 10 रुपए का प्रमोशनल डिस्काउंट भी दिया जा सकता है।


सी-एमआरएस की टीम ने पहले भी किया था निरीक्षण
सी-एमआरएस टीम पहले भी इंदौर मेट्रो के डिपो और कोच का निरीक्षण कर चुकी है। इसके अलावा, टीम ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर के हिस्से में बने पांच मेट्रो स्टेशनों का भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ सुझाव दिए थे, जिन्हें मेट्रो प्रबंधन ने पहले ही दुरुस्त कर लिया है।


वहीं इंदौर मेट्रो के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन के एमडी एस कृष्ण चौतन्य हर हफ्ते इंदौर आकर निरीक्षण कर काम को तेजी से पूरा कराने की कोशिश कर रहे है।


20 रुपए किराया, 15-30 मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो
मेट्रो कोच सेट का संचालन 15 से 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर इस समय को बढ़ाया या घटाया जा सकेगा। वहीं मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए तय किया गया है।


सूत्रों के अनुसार शुरुआत में मेट्रो प्रबंधन 10 रुपए का प्रमोशनल डिस्काउंट देने की योजना बना रहा है। मेट्रो प्रबंधन ने मार्च के अंतिम हफ्ते में इंदौर में कॉमर्शियल रन का टारगेट रखा था। लेकिन यह रन अप्रैल माह में ही हो पाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE