गुना। जिले के राघौगढ़ जेपी यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने होस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान वैभव वर्मा बताया जा रहा है जो कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था। वह कानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। यह घटना सुबह 5 बजे की है। जैसे ही छात्र ने छलांग लगाई, होस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। अन्य छात्रों और स्टाफ ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्र के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।