शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों एंव सुदृढ मुखबीर तंत्र व पुलिस की तत्परता के चलते थाना प्रभारी अरविन्द सिंह तोमर को दिनांक 21.03.25 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक पिस्टल एंव एक देशी कट्टा लेकर अकोदिया मे घुम रहा है सूचना पर टीम को तत्काल रवाना किया गया टीम के द्वारा काफी प्रयासों के बाद घेराबंदी कर शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीटर शाकिर पिता सफीक खां उम्र 30 साल निवासी खाराकुआँ शुजालपुर सिटी को एक पिस्टल एवं एक देशी कट्टा मय राउण्ड के गिरफ्तार करने मंे सफलता हासिल की है।
उक्त आरोपी शुजालपुर मण्डी में सरकारी राशन के चावल से भरे टक की चोरी मे भी शामिल होकर घटना दिनांक से ही फरार था। आरोपी शाकिर से अन्य अपराधों मे भी पुछताछ की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, सउनि खुशाल सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, विपिन सिहं तोमर, आरक्षक रवि रघुवंशी, अंकित मुंदडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।