BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 4:13 pm
BIG NEWS : एमपी में शुरू हुआ स्वच्छता का इम्तिहान, भोपाल पहुंची स्वच्छ सर्वे की टीम, जीआईएस  में हुए कामों का मिलेगा फायदा, फर्जीवाड़े करने पर होगी नेगेटिव मार्किंग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वच्छता को लेकर इम्तिहान शुरू हो चुके हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के लिए सर्वेक्षण की टीम आज भोपाल पहुंच गई है। जो अब राजधानी में नगर निगम के दावों को अपनी कसौटी पर परखेगी। इस बार का मुकाबला थोड़ा ज्यादा सख्त होने वाला है। क्योंकि टीम को अगर सड़क पर एक पन्नी भी मिली, तो वो नंबर कटवा सकती है। उतना ही नहीं नेगेटिव मार्किंग ने भी निगम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


भोपाल आई टीम ऑनलाइन लॉगइन करने के बाद सर्वे शुरू करेगी। जिसमें इलाकों में घूमकर पैरामीटर के अनुसार सर्वे किया जाएगा। वहीं भोपाल इस बार नंबर एक का दावा कर रहा है। ळै की वजह से शहर में जमकर काम हुआ। जिससे निगम बेहतर रैंकिंग पाने की उम्मीद कर रहा है। लेकिन पतझड़ में गिरती पत्तियां और लोगों के उसमें आग लगाने के कारण निगम की चिंता बढ़ गई है। दरअसल इस बार माइनस मार्किंग भी होगी।


बतादें कि, राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की 112 नगरीय निकायों में स्वच्छता की सर्वेक्षण टीम ने अपनी शुरुआत कर दी है। स्वच्छता के इस इम्तिहान में इस बार बदलाव देखा जाएगा। पिछले साल के मुकाबले, इस बार परीक्षा में अंक 9500 से बढ़ाकर 12500 कर दिए गए हैं। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि इस बार स्वच्छता की चुनौती और भी कठिन होगी। वहीं करीब 1 माह तक केंद्रीय टीम का सर्वे जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE