खरगोन। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित उपभोक्ता दिवस समारोह के दौरान त्योहारों का दौर चल रहा है, ऐसे में मावा और मिठाईयां बड़ी मात्रा में मिल रही है, एसडीएम बीएस कलेश ने कहा कि दूध का उत्पादन उतना ही है, जितनी खपत होती है, ऐसे में त्यौहारों चत इतनी अधिक मात्रा में मावा और मिठाई कैसे मिल जाती है। लोग कहते है कि रतलाम में मावा अधिक बनता है, ऐसा नही है। रतलाम में यदि मावा बनता थी है तो दूध का उत्पादन तो उतना ही होगा, वहां के लोगों को क्या दूध की जरुरत नही। ऐसे में खाद्य विभाग को निरंतर मावा और मिठाई की जांच जरुर करना चाहिए, क्योंकि गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री सभी का अधिकार है। खाद्य अधिकारी भारत सिंह जमरे ने बताया कि बाजार में होने वाली गड़बडिय़ों और सामाजिक अन्याय के खिलाफ ग्राहक जागरूक रहें, इसलिए विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। उपभोक्क्ता दिवस उपलक्ष्य पर खाद्य विभाग द्वारा जागरुकता प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें पेट्रोल पंप संचालको के स्टॉल पर अधिकारियों को पेट्रोल- डीजल की गुणवत्ता भी उपकरणों के माध्यम से बताई गई। यहां गैस एजेंसी ने भी पेट्रोलियम पदार्थाे की जानकारी साझा की।