BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 5:36 pm
KHABAR : नपाध्यक्ष चोपड़ा ने किया प्रधानमंत्री आवास भवनों का निरीक्षण, कार्य में लेटलतीफी पर लगाई जमकर फटकार, जिम्मेदारों को दिए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा गुरुवार 20 मार्च को नपा अधिकारियों  के साथ कनावटी के समीप प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों का निरीक्षण करने पहुंची और कार्य पूर्ण करने में हो रही लेटलतिफी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई तथा शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने  के निर्देश  दिए। निरीक्षण के दौरान नपा की सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया,उप यंत्री ओपी परमार, लोक निर्माण शाखा के प्रभारी लिपिक अब्दुल नईम, प्रधानमंत्री आवास भवनो का कार्य देख रही कंपनी के फील्ड इंजीनियर अनिल मिश्रा धर्मेंद्र प्रजापत आदि भी मौजूद थे।
नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने मौके पर पहुंचकर देखा कि भवन का काम पूरा हो चुका है किंतु परिसर में पेवर ब्लॉक का काम अभी भी अधूरा है, साथ ही परिसर का मुख्य दरवाजा लगना बाकी है एवं सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी अधूरा है। लाइट फिटिंग हो चुकी है किंतु विद्युत मंडल से कनेक्शन होना बाकी है तो नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना को आप लोग आखिर कब तक पूर्ण करोगे और गरीब व मध्यम वर्ग का अपने घर का सपना कब तक पूरा होगा और उन्हें अपने घर में रहने के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा। नपाध्यक्ष चोपड़ा ने जिम्मेदारों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अब मैं और कोई बहाना सुनने वाली नहीं हूं, कार्य पूर्ण करने में कोई दिक्कत आ रही है तो बताइए उस समस्या का निराकरण करेंगे किंतु काम हर हाल में जल्द से जल्द पूरा करना होगा ताकि हम हितग्राहियों को उनके भवन की चाबी सौंप कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE