BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 6:50 pm
KHABAR : गरोठ क्षेत्र के गुराडिया नरसिंह गांव में एफडीपी वाडी विकास कार्यक्रम का हस्तांतरण समारोह सम्पन्न, किसानों को टिकाऊ कृषि और उच्च मूल्य वाली फसलों से जोड़ना था मुख्य उद्देश्य, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। क्षेत्र के गुराडिया नरसिंह गांव में एफडीपी वाडी विकास कार्यक्रम की तीन वर्षों की सफल यात्रा का समापन एवं स्थायी हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक परिवर्तन पहल के तहत बाएफ संस्था द्वारा जनवरी 2022 से मार्च 2025 तक 50 ग्रामों में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि और उच्च मूल्य वाली फसलों से जोड़ना था।
परियोजना की उपलब्धियाँ रू परियोजना प्रबंधक जे.एल. पाटीदार ने बताया कि एफडीपी वाडी कार्यक्रम के अंतर्गत 1200 वाडियों की स्थापना का लक्ष्य था, जिसे चुनौतियों के बावजूद सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान किसानों को ड्रिप इरिगेशन, जैविक खाद, प्राकृतिक कीट नियंत्रण तकनीकों और अंतरवर्ती फसल प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। परियोजना के तहत 182 प्रशिक्षण कार्यक्रम, 270 जागरूकता बैठकें और 43 एक्सपोजर विजिट आयोजित की गईं, जिससे किसानों की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।
हस्तांतरण समारोह और अतिथियों के विचार रू इस कार्यक्रम में वाडी प्रतिभागियों एवं ग्राम पंचायतों को परियोजना सौंपने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, अध्यक्षा, जिला पंचायत, मंदसौर ने इस परियोजना को देश की सर्वश्रेष्ठ योजनाओं में से एक बताते हुए किसानों को संगठित रूप से वैल्यू चेन डेवेलपमेंट पर ध्यान देने की सलाह दी। पवन पाटीदार, राज्य प्रमुख, बाएफ लाइवलीहुड्स, भोपाल ने नाबार्ड के माध्यम से क्षेत्र को एफपीओ के रूप में विकसित करने और मंदसौरी संतरे को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की बात कही।
एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर प्रमुख जितेश चौहान ने इस कार्यक्रम की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। रणजीत सिंह जी ने किसानों की मेहनत की सराहना की, जबकि सीताराम चारण, मंडल अध्यक्ष, ने किसानों की आय दोगुनी करने में एचडीएफसी बैंक एवं बाएफ संस्था के योगदान की प्रशंसा की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में विक्रम राणा, डॉ. जी.एस. चुंडावत, धमेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिंह शेखर एवं पिकेंज उपाध्याय उपस्थित रहे।
वाडी प्रतिभागियों ने कहा कि यह सफलता वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। अब किसान संगठित बाजार तंत्र, प्रसंस्करण और विपणन के लिए तैयार हैं। इस पहल को नाबार्ड के सहयोग से एफपीओ के माध्यम से और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में 50 गांवों की 36 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।
एफपीओ और उत्पाद प्रदर्शनी रू कार्यक्रम में झांझाखेड़ी किसान उत्पादक संगठन, नागदा द्वारा उत्पाद प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें वाडी परियोजना के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रमुख वाडी प्रतिभागियों में आर.जी. गुप्ता, सुरेश मेवाड़ा, रविंद्र पाटीदार, मयंक यादव, विजय धाकड़, देवेंद्र चौहान, विनय पाटीदार, मनीष पवार, शुभम ढुंढेले, लोकेन्द्र सिंह राजपूत, नीरज सिलावट, रामबाबू राठोर और जेएफपीसीएल के सीईओ सूरज प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
स्थायी हस्तांतरण इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय समुदाय और किसानों की भागीदारी से एक सफल एवं टिकाऊ कृषि मॉडल विकसित किया जा सकता है। यह पहल आत्मनिर्भरता और बाजार से जुड़ाव के नए अवसर प्रदान करेगी और किसानों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में मदद करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE