BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 6:58 pm
KHABAR : पंख अभियान के तहत चल्‍दू एवं हिंगोरिया में स्‍वरोजगार शिविर सम्‍पन्‍न, समुदाय विशेष के 12 युवाओं के स्‍वरोजगार के प्रकरण किए तैयार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में समुदाय विशेष (बाछड़ा समुदाय) के उत्‍थान, एवं कल्‍याण तथा इस समुदाय के युवाओं और महिलाओं को स्‍वरोजगार उपलब्‍ध कराकर, समाज की मुख्‍यधारा से जोड़ने के लिए संचालित पंख अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्‍वरोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम चल्‍दू एवं हिंगोरिया में स्‍वरोजगार शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 12 हितग्राहियों के स्‍वरोजगार के लिए विभिन्‍न योजनाओं के तहत ऋण प्रकरण तैयार करवाए गए है। इनमें सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्‍यूटी पार्लर के 4, किराना दुकान स्‍थापित करने के साथ एवं बकरी पालन का एक प्रकरण तैयार करवाए गए है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी टी.सी. मेहरा की उपस्थिति में आयोजित इन शिविरों में विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभाग द्वारा संचालित स्‍वरोजगार योजनाओं की जानकारी विस्‍तार से देकर, उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया भी बताई। शिविर में खण्‍ड पंचायत अधिकारी रोशनलाल मालवीय एवं अन्‍य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित थे।

पंख अभियान के तहत 24 मार्च को प्रात 11 बजे भंवरासा, अपरांह 3 बजे ग्‍वालदेविया, 26 मार्च को प्रातः 11 बजे रावतखेड़ा अपरांह 3 बजे जेतपुरा, 28 मार्च को प्रातः 11 बजे नीलकण्‍ठपुरा, अपरांह 3 बजे नेवड़, 29 मार्च को प्रातः 11 बजे किशनपुरा, अपरांह 3 बजे चड़ोली में स्‍वरोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE