शाजापुर। जिले के सलसलाई पुलिस थाने के अंतर्गत बाइक टकराने की मामूली बात ने तुल पकड़ लिया जिसमें ग्राम मंगलाज मैं पाटीदार समाज के एक परिवार वही ग्राम खेडा़वाद के भानमता समाज के तीन युवकों के विवाद में विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें पाटीदार समाज के तीन लोग घायल हुए तो वही भानमता समाज के भी कई लोग घायल हुए हैं मामले में पुलिस ने दोपहर तक एक पक्ष की ओर से कार्यवाही की थी तो वही शाम को दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज कर लिया जिसमें पाटीदार समाज की ओर से 11 व्यक्ति तो वही भानमता समाज की ओर से 10 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया घटना की जानकारी लगते हैं एसडीओपी त्रिलोकचंद पवार सहित 6 पुलिस थाने का बल भारी संख्या में तैनात रहा।
थाने के सामने की गई मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल
उक्त लड़ाई पहले गांव में हुई थी उसके पश्चात थाने पर जब रिपोर्ट दर्ज कराने आए तो थाने के सामने लड़ाई झगड़ा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं उक्त भानमाता समाज के लोगों ने थाने के अंदर से विडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
मामले में थानाप्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि
मंगलाज खेडा़वद दोनों गांव के भानमता समाज व पाटीदार समाज का विवाद हुआ था जहां दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेजा है जांच जारी है।