BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 10:26 am
BIG NEWS : महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज, 32 हजार स्थायी कर्मचारियों की हड़ताल कल, सीएम डॉ. मोहन का इंदौर दौरा, बिहार महोत्सव में होंगे शामिल, ग्वालियर में पुस्तक मेला, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को लेकर महिला कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना दिया जाएगा। महिलाओं के प्रति अत्याचार और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस आज सड़क पर उतरेगी।


32 हजार स्थायी कर्मचारियों की हड़ताल
मध्य प्रदेश के 32 हजार स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 23 मार्च को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के स्थाई कर्मचारी जुटेंगे। संगठनों ने सरकार को हड़ताल की लिखित जानकारी दी है।लगभग सभी विभागों के काम प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले हड़ताल होगी। 32 हजार स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, 28 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण और 55000 अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट का वेतन देने की मांग की जा रही है।


कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि आदेशों का लाभ अनियमित कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। बीते 9 सालों से सातवें वेतनमान लागू नहीं किया गया। आश्वासन के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। 


सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे। यहां वह बिहार के स्थापना दिवस पर आयोजित बिहार महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव बीजेपी ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे। बता दें कि देश में अलग-अलग शहरों में रह रहें बिहारियों को साधने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत इंदौर में यह आयोजन किया जा रहा है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। जिसे देखते हुए बिहार के निवासियों को साधने के लिए बीजेपी इस तरह के आयोजन कर रही है। इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में किए जा रहे बिहार महोत्सव में 3 हजार से अधिक बिहारियों के शामिल होने की संभावना है।


प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर 
मध्य प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर जारी है। दो दिन मौसम बदला रहेगा। दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।


ग्वालियर में पुस्तक मेला
ग्वालियर में आज से पुस्तक मेला की शुरुआत होगी। प्रदेश में पहली बार पुस्तक मेला आयोजित हो रहा है। यह मेला 29 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ आज शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। मेले में स्कूल किताब,यूनिफॉर्म सहित अन्य सामान पर 05 से 10 प्रतिशत तक की  छूट मिलेगी। मेला हर दिन दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE