भोपाल। सेंट जोसेफ को-एड स्कूल कोलार रोड में आज विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के सदस्यों ने प्रार्थना सभा के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कैडेट्स ने एक प्रभावशाली नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाटक में दिखाया गया कि बढ़ते प्रदूषण से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। यह स्थिति पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा बन रही है। प्रदूषण से पेड़ों की जड़ें कमजोर हो रही हैं। नदियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इनमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना शामिल है। फैक्टरियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की आवश्यकता बताई गई। पेट्रोल-डीजल वाहनों के स्थान पर सीएनजी वाहनों के उपयोग पर बल दिया गया।