BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 12:06 pm
KHABAR : कांग्रेस महामंत्री रेखा जैन का पुतला जलाया, भगवान परशुराम पर टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन, निष्कासन​​​​​​​ की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रेखा विनोद जैन की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को उन्होंने भगवान परशुराम और हिंदुत्व से जुड़ी एक टिप्पणी साझा की, जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया।


उज्जैन में दो दिन पहले महाकाल मंदिर के पुजारियों और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने कांग्रेस नेत्री के बयान की निंदा करते हुए देशभर में उनके पुतले जलाने का आह्वान किया था।


रामघाट पर पुतला दहन, कांग्रेस से निष्काशन की मांग
शनिवार सुबह शिप्रा नदी के रामघाट पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा के पंडे-पुजारियों ने रेखा जैन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई कि रेखा जैन को पार्टी से निष्कासित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें ष्सद्बुद्धिष् देने की प्रार्थना भी की।


दरअसल, रेखा जैन ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा थाकृ ष्औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था, जबकि परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर खुद को भेंट किया था।ष् इसके साथ ही उन्होंने भगवान परशुराम को ष्जातिगत घृणा का प्रतीकष् बताया था।


पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने रेखा जैन को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट गलती से साझा हो गई थी। उन्होंने माफी मांगते हुए तुरंत इसे डिलीट भी कर दिया। हालांकि, विरोध अब भी जारी है और कांग्रेस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।


बता दें प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री के इस पोस्ट को जिला कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और तुरंत जवाब मांगा। इसके बाद रेखा विनोद जैन ने माफी मांग ली।


रेखा जैन ने बताया कि रविवार को नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए जवाब दे दिया है। इसके बाद पार्टी और नगर अध्यक्ष ने उन्हें माफ कर दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE