BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 12:13 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री आवास सर्वे करने गए सचिव से मारपीट, सूची फाड़ी, नर्मदापुरम में डेढ़ घंटे रोका, आरोपियों चकमा देकर भागा, तीन पर केस, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। सोहागपुर के ग्राम माछा में तीन ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को रोककर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे से जुड़े दस्तावेज फाड़ दिए। आरोपियों ने सचिव को करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


जनपद पंचायत सोहागपुर के सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि लखनलाल प्रजापति माछा पंचायत के सचिव हैं। गांव में काम करने में परेशानी के कारण दो महीने पहले उन्हें जनपद पंचायत सोहागपुर में अटैच किया गया था।


शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वे माछा में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने गए थे। इसी दौरान गांव के श्रवण कुमार पुर्विया, पर्वत कीर और गुलाब विश्वकर्मा उर्फ बड्डे ने उन्हें रोककर मारपीट की और सर्वे के दस्तावेज फाड़ दिए।


सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही सचिव आरोपियों को चकमा देकर भाग निकले। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


सीईओ बोले- पंचायत का माहौल खराब
मामले में जनपद पंचायत सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि माछा पंचायत का माहौल खराब है। ऐसी स्थिति है कि वहां कोई सचिव पंचायत का चार्ज नहीं लेना चाहता। दो महीने से सचिव लखनलाल को जनपद पंचायत में अटैच करके रखा है। सचिव पर कुछ ग्रामीण दबाव डालते, मनमानी करते। जिससे कोई भी सचिव वहां ड्यूटी करने जाने से डरते है। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीने पहले लापरवाही के चलते सचिव को पंचायत से हटाया गया था, लेकिन सीईओ लापरवाही की बात से इंकार कर रहे।


एसडीओपी संजू चौहान ने बताया- तीनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सर्वे में नाम जुड़वाने के लिए यह वारदात की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE