BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 12:47 pm
KHABAR : हरभजन सिंह बोले- सुरखी का खिलाड़ी देश के लिए खेलेगा, क्रिकेट महाकुंभ में राहतगढ़ फ्रेंड्स क्लब विजेता, ट्रॉफी और 1.11 लाख रुपए सौंपे, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। जिले की सुरखी विधानसभा में आयोजित मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में खेला गया। यह भव्य टूर्नामेंट तीन महीने तक चला और इसके फाइनल को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे। फाइनल मैच में राहतगढ़ फ्रेंड्स क्लब और मित्रता क्रिकेट क्लब सुरखी आमने-सामने थे।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब राहतगढ़ ने 12 ओवर में 130 रन बनाए। बंटी चौबे ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में मित्रता क्रिकेट क्लब 90 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिससे राहतगढ़ फ्रेंड्स क्लब ने 40 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।


मैच के बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने विजेता टीम को 1.11 लाख रुपए और ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद इनाम दिया गया।


हरभजन बोले- सुरखी का खिलाड़ी देश के लिए खेलेगा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सुरखी के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, ष्मैं खुद गांव से आया हूं और आज इस मुकाम पर हूं। आप लोग भी आगे बढ़ सकते हैं। जिस तरह का क्रिकेट माहौल मैंने यहां देखा, उससे लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब सुरखी का खिलाड़ी देश के लिए खेलेगा।ष्


उन्होंने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुझे बताया कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। मैं आशा करता हूं कि इस आयोजन से सुरखी विधानसभा के कई खिलाड़ी आगे आएंगे, जो भारत का नाम रोशन करेंगे। यहां क्रिकेट का माहौल देखकर लग रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब सुरखी का खिलाड़ी देश के लिए खेलेगा और नाम रोशन करेगा।


600 टीमों के 9150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पूरी विधानसभा से 600 टीमों और 9150 खिलाड़ियों ने इस क्रिकेट महाकुंभ में भाग लिया। उन्होंने घोषणा की कि हर टीम को 2500 रुपए की राशि क्रिकेट किट खरीदने के लिए दी जाएगी, जिससे खिलाड़ी आगे भी अपनी प्रतिभा निखार सकें।


इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के समापन पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE