नीमच। मध्यप्रदेश के किसानों के गेहूं का भाव 3000 हजार रुपये प्रति क्विंटल हर हाल में हो इस मांग लेकर नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर ने देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र।
उक्त जानकारी देते हुवे नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश के किसानों के गेहूं का भाव बहुत कम दामों पर मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडी यों ख़रीदा जा रहा है, जिसमें की मध्यप्रदेश के साथ साथ नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र का किसान बंधु बहुत ही दुख है, किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है राठौर ने यह भी बताया है की इस वर्ष गेहूं की पैदावार बहुत ही बड़ी मात्रा में हुई है लेकिन किसानों के गेहूं का भाव नहीं होने के कारण मध्यप्रदेश के साथ साथ नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र का किसान बहुत ही ज्यादा परेशान हैं इस मामले की गंभीरता को लेकर आज नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर ने देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव को पत्र लिखकर मांग कि है की मध्यप्रदेश एवं नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र के किसानों का गेहूं 3000 हजार रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिये राठौर ने यह भी बताया की किसान अपनी उपज को कड़ी मेहनत सें अपनी उपज उगाता है और समय आने पर किसानो की फसलों का सही दाम नहीं दिया जाता जिसके की किसान बंधु अपने आप को ठगा महसूस करता है इस मामले को लेकर राठौर ने देश के कृषि मंत्री जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी सें पत्र लिखकर मध्यप्रदेश के किसानों के समर्थन में मांग की है की किसानों का गेहूं 3000 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिकना चाहिये राठौर ने यह भी बताया है की देश के कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी किसान के बेटे हैं और किसानों तकलीफ़ अच्छी तरह जानते हैं जल्द ही मध्यप्रदेश और नीमच मध्यप्रदेश संसदीय क्षेत्र के किसानों की समस्या का समाधान होगा और जल्द से जल्द किसान बंधुओं को अपनी अपनी उपज का सही भाव मिलेगा जय जवान जय किसान।