BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 1:40 pm
BIG REPORT : दिग्विजय के भाई लक्ष्मण ने निकाला जातिवाद का जिन्न, एक्स पर लिखा- कास्टिज्म के कारण छात्र कर रहे आत्महत्या, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, बीजेपी ने कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पार्टी गाइडलाइन के विपरीत अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने इस बार जातिवाद का जिन्न बाहर निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जातिवाद के कारण छात्रों के आत्महत्या करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर लिखा- छात्रों में “आत्महत्या” के प्रकरण बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है। एक सर्वेक्षण के अनुसार मुख्य कारण जातिवाद है अथवा जाति सूचक शब्दों का अनावश्यक प्रयोग है। क्या नेता इस पर चिंतन करेंगे?


पोस्ट में लिखी बातें उनका निजी विचार
लक्ष्मण सिंह के पोस्ट से कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह के पोस्ट को निजी विचार बताया है। मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि- पोस्ट में लिखी बातें उनका निजी विचार हो सकता है। बीजेपी की सरकार के राज में युवा बेरोजगार हैं, बेरोजगारों को रोजगार की चिंता है। ऐसे ही कई अलग अलग बातों को लेकर छात्र और युवा परेशान हैं, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।


जाति और भाषा में भेद नहीं
वहीं लक्ष्मण सिंह के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा- ये पोस्ट केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए की गई है। कांग्रेस के पास मुद्दे तो बचे ही नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस नेता लोगों में अलगाव पैदा करना चाहते हैं। वहीं बीजेपी और हमारी सरकार हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करती है। हमारी सरकार कभी भी जाति और भाषा में भेद नहीं करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE