BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 2:10 pm
KHABAR : भोपाल में ज्योतिष पाठ्यक्रम का दीक्षांत समारोह 23 मार्च को, 20 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, मंत्री राकेश शुक्ला होंगे मुख्य अतिथि, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आरोग्य भारती सभागार में श्री सिद्धि ज्योतिष केंद्र-ओंकार पीठ द्वारा संचालित निःशुल्क ज्योतिष कक्षाओं का अष्टादश दीक्षांत समारोह 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर 20 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही भोपाल और अन्य शहरों के प्रतिष्ठित विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।


कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य श्री विष्णु राजौरिया और सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राजेश दुबे उपस्थित रहेंगे। सारस्वत अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रमेश शर्मा शामिल होंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता गुफा मंदिर धाम के श्रीमद् जगद्गुरू राम कबीर द्वाराचार्य आदि वाराह पीठाधीश्वर स्वामी राम प्रवेश देवाचार्य महाराज करेंगे। इस दौरान 30 मार्च 2025 से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए निःशुल्क ज्योतिष पाठ्यक्रम में प्रवेश का पंजीयन भी प्रारंभ किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE