BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 2:18 pm
KHABAR : इंदौर में आदिनाथ जयंती पर निकलेगी पालकी यात्रा, छत्रपति नगर में 23 मार्च को आयोजन, स्वर्ण और रजत कलशों से होगा अभिषेक, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। छत्रपति नगर में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयंती 23 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय में विशेष आयोजन किया जाएगा।


धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नित्य नियम पूजन से होगी। इसके बाद बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का स्वर्ण और रजत कलशों से अभिषेक किया जाएगा।


ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि भव्य शोभायात्रा में रजत पालकी में भगवान आदिनाथ स्वामी को विराजमान किया जाएगा। यात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र पहनेंगे। महिलाएं केसरिया साड़ी में मंगल कलश लेकर शामिल होंगी।


संध्या काल में संगीतमय आरती होगी। साथ ही आदिनाथ भगवान की स्तुति और भक्तांबर पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर इंदौर द्वारा किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE