कुकडेश्वर। पुलिस को मप्र एवं राजस्थान के 06 थानों से विगत 09 सालों से अवैध मादक पदार्थ तस्करी, नकबजनी एवं मारपीट के मामले में फरार चल रहे 17,000 हजार रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी को पकडने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एस.डी.ओ.पी. मनासा विमलेश उइके के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम कुकड़ेश्वर द्वारा विगत 09 सालो से अवैध मादक पदार्थ तस्करी, नकबजनी एवं मारपीट के मामले में फरार चले रहे ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुकड़ेश्वर के अपराध क्रमांक 255/2017 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि एवं माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय मनासा के प्रकरण क्रमांक 1281/2017 में जारी स्थाई वारंट में वारंटी सरदार उर्फ भुरा उर्फ भुरिया पिता मन्ना बंजारा उम्र 33 साल निवासी गावं आमद थाना कुकडेश्वर का वर्ष 2017 से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार किया गया है। वारंटी से पुछताछ में पता चला कि वारंटी का थाना रामपुरा में स्थाई वांरट है तथा वारंटी थाना मनासा, जीरन, जावद, थाना बनेडा (जिला भीलवाडा) के अपराधो में फरार चल रहा है।