खरगोन। कसरावद के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखते हुए माग की है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के राजमार्ग 347 बी खण्डवा से खरगोन के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के दौरान विधानसभा क्षेत्र कसरावद तहसील भीकनगांव के ग्राम सुर्वा एवं विधानसभा क्षेत्र खरगोन तहसील गोगावा के ग्राम बिलाली को भी बायपास कर मार्ग निर्माण किया जावे। यादव ने अपने पत्र मे लिखा है मार्ग निर्माण को लेकर पूर्व मे किये गये सर्वे के दौरान ग्राम सुर्वा में बायपास मार्ग निर्माण प्रस्तावित किया गया था। परन्तु भूमि अधिग्रहण अधिसूचना में ग्राम पंचायत सुर्वा तहसील भीकनगांव के आवासीय मकानों को अधिगृहित करने के सूचना पत्र दिये गये है। जिसके कारण लगभग 45 परिवार प्रभावित होकर इनके आवासीय मकान पूर्ण रूप से तोड़े जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार तहसील गोगावां के ग्राम बिलाली में भी बायपास निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों के आवेदन अनुसार 80 प्रतिशत रहवासियों के मकान एवं दुकानें अधिगृहित किये जाने के सूचना पत्र दिये गये हैं । राष्ट्रीय राजमार्ग 347 बी खरगोन से खण्डवा के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में तहसील भीकनगॉव के ग्राम सुर्वा, एवं तहसील गोगावां के ग्राम बिलाली, में बायपास निर्माण करने के निर्देश जारी किये जाने का कष्ट करें।
खलबुजुर्ग से बिष्टान सरवरदेवला मार्ग को फोन लेन निर्माण किया जावे।
मप्र राज्य के जिला खरगोन में मेरी विधानसभा क्षेत्र 184 के अंतर्गत खलबुजुर्ग से प्रारंभ होकर कसरावद, खरगोन और भगवानपुरा तहसील के ग्राम सरवरदेवला तक मार्ग का निर्माण दो लेन पेव्हड शोल्डर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347 सी के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण कराया जा चुका है। उक्त मार्ग अंतर्गत कसरावद , सेलानी, खरगोन एवं बिस्टान के बायपास का कार्य प्रारंभ हो चुका है । उक्त के अतिरिक्त सरवर देवला से महाराष्ट्र सीमा तक मार्ग का टू लेन पेव्हड शोल्डर के साथ ही उन्नयन कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। यह मार्ग बुरहानपुर से इन्दौर एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल को जोड़ेगा।
यह मार्ग वर्तमान डबल गोला मार्ग है इस मार्ग पर खण्डवा, बुरहानपुर, खरगोन, बडवानी, धार और इन्दौर के साथ ही महाराष्ट्र जाने वाले हल्के एवं भारी वाहनो का अत्यधिक दबाव होने के कारण आये दिन दुर्घटनाओ के भय के साथ ही आवागमन भी बाधित होता है। यह मार्ग मेरी विधानसभा क्षेत्र 184 कसरावद के साथ ही खरगोन जिले की विधानसभा महेश्वर और बडवाह को जिला मुख्यालय खरगोन से जोड़ने वाला मार्ग भी है। इस मार्ग को चार लेन मार्ग मे उन्नयन किया जाता है तो निश्चित ही मुम्बई आगरा मार्ग एवं इन्दौर एदलाबाद मार्ग का यातायात दबाव कम होगा और साथ ही इन्दौर से मुम्बई की दूरी भी कम होगी।