अशोकनगर शनिवार दोपहर 12 बजे ग्राम बरखान में नरवाई में जसराम यादव तुलसीराम राम प्रकाश यादव आदि के खेत में भीषण आग लगने की सूचना तहसीलदार मुंगावली एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश ग्वाल द्वारा फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद क़ाज़ी को प्राप्त हुई तभी तत्काल फायर प्रभारी द्वारा फायर ब्रिगेड टीम को मौका स्थल पर रवाना किया गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी मशक्कत से बाल बाल जलने से बचाया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तो वही खेत में आग लगने से फसल जलने से लाखों रुपए का नुकसान हो सकता था।
फायर ब्रिगेड टीम में फायर ड्राइवर प्रेमनारायण नरवरिया सौरभ भगवत कुशवाह नितिन करोसिया द्वारा भीषण आग पर काबू पाया गया।