खरगोन। दो दिवसीय कृषि मेले का हुआ शुभारभ कृषि उपज मण्डी बलवाड़ी में कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, उद्यानिकी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले के शुभारंभ अवसर पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल, नंदा ब्राह्म्णे, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी,उप संचालक उद्यानिकी केके गिरवाल, सहायक संचालक प्रकाश ठाकुर, मोजूद रहै। विधायक पाटीदार ने किसानों से कहा कि कृषि मेले में विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बातों को ध्यान से सुने और उसका अपनी खेती में उपयोग करें। प्रदेश सरकार ने मण्डी एवं ब्लॉक स्तर पर मिट्टी परीक्षण की5 सुविधा उपलब्ध कराई है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने इस अवसर पर बताया कि खरगोन जिला कृषि बाहुल्य क्षेत्र वाला है। यहां की 90 प्रतिशत कृषि भूमि सिंचित है।कृषि मेले में कृषि विभाग, उद्यान, स्वयं सहायता समूहों एवं कृषि आदान विक्रेताओं द्वारा 60 स्टॉल लगाएं गए हैं। इनमें फसलों के अधिक उत्पादन के तरीके बताएं गए हैं। मेले में उन्नत कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मेले में ड्रोन की सहायता से उर्वरक एवं कीटनाशक के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। मेले में पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा निःशुल्क पशु जांच एवं उपचार का काम भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा शिविर में आये किसानों के बीपी, केंसर, टीबी, आंखों की जांच, सिकलसेल जांच एवं अन्य बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में पात्र किसानों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाएं गए।