नीमच। त्रिशूल दीक्षा और शौर्य कुंभ एवं बजरंग दल से जोड़ने के लिए शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेवली देवली में युवाओं से संपर्क किया। 29 तारीख के सूर्य कुंभ में आने हेतु निमंत्रण भी दिया गया तथा त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई। जिसमें प्रांतीय सह संयोजक मुकेश पाटीदार, प्रांत करणकारिणी सदस्य सेवा प्रमुख सत्यनारायण पाटीदार, जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख कपिल बैरागी, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख सूरज ग्वाला, समाज सेवी लाला नागदा, दशरथ मेंनारिया, दिनेश कुमावत ,विष्णु नागदा ,हेमचंद्र नागदा सहीत गांव के कई युवा उपस्थित थे।