BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 5:35 pm
KHABAR : शाजापुर के पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री परमार ने कहा- स्वामी विवेकानंद भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति के संवाहक थे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर   

Share On:-

शाजापुर। स्वामी विवेकानंद भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति के संवाहक थे। उन्होंने पूरे विश्व को मानवीय दृष्टिकोण दिया। विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के दर्शन को आत्मसात करें। यह बात प्रदेश के उच्‍च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के अनावरण एवं नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद ग्रन्थालय के शुभारंभ के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में सारस्वत अतिथि के रूप में चेतस सुखड़िया, स्थानीय विधायक अरूण भीमावद, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीएस विभूति भी मौजूद थे।

मंत्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल रोजगार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र के पुर्ननिर्माण एवं संस्कृति के विस्तार पर भी आधारित है। आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष-2047 तक भारत विश्वगुरू के रूप में स्थापित होगा। सभी लोग विचार करें कि राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में उनकी भूमिका क्या होगी। भारत की संताने अपने शौर्य और पराक्रम से अब केवल अपने देशवासियों ही नहीं अन्य देशों के भरण पोषण करने में सामर्थ्यवान बनेगा।

मंत्री परमार ने कहा कि शाजापुर के महाविद्यालय के नए भवन की स्वीकृति के साथ ही महाविद्यालय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी। इसी तरह शाजापुर जिले के समस्‍त महाविद्यालयों के विकास एवं नए विषय खोलने पर विचार किया जायेगा। जिले के सभी महाविद्यालय अच्छी स्थिति में आएंगे। जिला मुख्यालय स्थित कन्या महाविद्यालय का संविलियन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शाजापुर में करने की स्थानीय विधायक भीमावद से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो गई है। शाजापुर महाविद्यालय का विस्तार कर इसे 8 हजार विद्यार्थियों की क्षमता के लायक बनाएंगे। महाविद्यालय के लिए ऑडिटोरियम भी स्वीकृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले शैक्षणिक वर्ष से प्राध्यापकों, अतिथि शिक्षकों सहित शासकीय सेवकों की उपस्थिति सार्थक एप्प से ली जायेगी। अनुपस्थिति पर वेतन काटने जैसी कार्यवाही होगी। इसी तरह विद्यार्थियों की उपस्थिति भी सार्थक एप्प से ली जायेगी, इससे परीक्षा परिणाम अच्छे आएंगे।

इस मौके पर सारस्वत अतिथि सुखड़िया ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश संतो, महात्माओं और वीर-वीरांगनाओं का देश है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण पर उन्होंने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि युवा उनके आदर्शों को आत्मसात करें। स्वामी विवेकानंद ने भारत की अध्यात्मिकता को विश्व में पहचान दी। स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवा प्रेरित होता है। सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिये। पूर्व में हमारा देश ज्ञान परंपराओं एवं संस्कृति का केन्द्र था। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को बड़े-बड़े भवन बनने मात्र से शिक्षा नहीं आती, बल्कि इनमें विद्यार्थी अध्ययन करने आए और शिक्षा ग्रहण करें, तब ही इनकी सार्थकता है। वर्ष-2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा केन्द्रों पर शैक्षणिक एवं आनंदमयी माहौल रहना चाहिये।

समारोह में विधायक भीमावद ने संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने भी इसी महाविद्यालय से शिक्षा अर्जित की है और महाविद्यालय के विकास के लिए जनभागीदारी समिति के माध्यम से अनेक कार्य भी कराएं हैं। वर्तमान में छात्र संख्या के मुकाबले भवन की क्षमता कम होने के संबंध में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है। साथ ही जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी अन्य विषयों को शुरू करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शाजापुर के लिए नया बायपास स्वीकृत हुआ है, जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में मांगपत्र का वाचन किया।

समारोह में विद्यार्थी सोमी श्रीवास्तव द्वारा मंत्री परमार का पेंसिल से बनाया गया चित्र मंत्री परमार को भेंट किया। इस मौके पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विभूति ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा कु. सुशीला गामी ने किया।

समारोह में अम्बाराम कराड़ा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी, क्षितिज (बॉबी) भट्ट, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी, दिनेश शर्मा, विजय जोशी, गोपाल सिंह राजपूत, संतोष बराड़ा, जनभागीदारी समिति सदस्य  प्रमोद कुशवाह, राजेन्द्र गवली, शुभम ठाकुर, अमित शर्मा, रामकृष्ण मण्डलोई, अंजु कुंभकार, सावंत सिंह दलोदिया, देवराज धारवे सहित गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं और प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE