BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 6:08 pm
KHABAR : शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के‌ रूसा भवन में साइबर थ्रेट्स इन द डिजिटल एज अवेयरनेस एंड प्रीवेंशन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन, विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के‌ रूसा भवन में आज साइबर थ्रेट्स इन द डिजिटल एज अवेयरनेस एंड प्रीवेंशन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर विशेषज्ञ सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विकास पांडे द्वारा साइबर की चुनौतियां, साइबर के खतरे और इनसे निपटने के लिए जागरूकता के बारे में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा वायरस अटैक मैलवेयर, वमर्स,वायरस, स्पाइवेयर,रैंसमवेयर और अन्य मैलवेयर जो कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते है, उसके ‌बारे में बताया गया। डेनियल का सर्विस और हैंडशेक के बारे में भी चर्चा हुई। फिशिंग हमलावरों द्वारा व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिए नकली संचार का कैसे उपयोग किया जा सकता है इसके बारे में भी जानकारी साझा की गई। 
उन्होंने साइबर खतरों से बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र नरूका वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक द्वारा विद्यार्थियों को जल है तो कल है, विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। आयोजन में प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉक्टर महेंद्र कुमार शर्मा खास तौर पर मौजूद रहे। संचालन भुनेश अंबानी द्वारा किया गया। आभार डॉक्टर अशोक कुमार लक्षकार ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE