नीमच। शहर में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने जवाहर नगर ग्रीन बेल्ट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में संस्था के सदस्यों ने ग्रीन बेल्ट से कचरा, प्लास्टिक, पन्नी और पतझड़ एकत्रित किया। इस दौरान, नीमच जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मनीष जोशी ने कहा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं। सभी को कम से कम 5 पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। संस्था के संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल ने भी अध्यक्ष को बधाई दी। इस अभियान में संस्था के सदस्य किशोर बागड़ी, दुलीचंद कनेरिया, रमेश मोरे, केशव सिंह चौहान और अन्य ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान नीमच को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण युक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जा रहा है।