BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 7:47 pm
KHABAR : राष्ट्रीय एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत धर्म गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की गई। कार्यशाला में धर्म गुरुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविंद सिंह चौहान द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम एनीमिया की रोकथाम के लिए सरकार की पहल है कि इसके तहत बच्चों, किशोर और गर्भवती महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोली दी जाती है। साथ ही स्कूलों में भी बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की दवा दी जाती हैं। जिसका नियमित रूप से सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है। बच्चों में एकाग्रता, जिससे पढ़ाई व खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन रहता है। उम्र के अनुसार शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उपसंचालक एनएचएम भोपाल डॉ मनीष सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म गुरुओं से अनुरोध है कि आयरन की गोली बच्चों, किशोर और गर्भवती माता को दी जा रही है। नियमित रूप से आयरन की गोली का सेवन करें और अपने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में इस कार्यक्रम को जोड़ा जाए इससे मंदसौर जिले में इसका अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
कार्यशाला में तकनीकी प्रस्तुतीकरण श्री कपिल यति संभागीय समन्वयक एविडेंस एक्शन एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम उज्जैन संभाग उज्जैन द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चौहान एवं धर्म गुरुओं द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की पंपलेट का विमोचन किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE